आज, 15 जनवरी 2025 को भारतीय सेना दिवस पूरे देश में बड़े ही गर्व और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। इस साल का आयोजन महाराष्ट्र के पुणे में हो रहा है। खास बात यह है कि पहली बार पुणे में सेना दिवस परेड आयोजित की जा रही है। बंबई इंजीनियरिंग ग्रुप और सेंटर, खड़कवासला में होने वाले इस कार्यक्रम की घोषणा हाल ही में गोवा में आयोजित भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) के दौरान की गई थी।
इस मौके पर बॉलीवुड सितारे आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह ने लोगों को इस ऐतिहासिक परेड के बारे में जानकारी दी। इस साल की थीम है “समर्थ भारत, सक्षम सेना”, जो देश की ताकत और सेना की आधुनिकता को दर्शाती है।
सेना दिवस क्यों मनाया जाता है? Why we Celebrate Indian Army Day
सेना दिवस भारत की आजादी के बाद पहली बार सेना की कमान एक भारतीय जनरल को सौंपे जाने की ऐतिहासिक घटना की याद में मनाया जाता है। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के. एम. करिअप्पा ने ब्रिटिश जनरल सर रॉय बुचर से भारतीय सेना की कमान संभाली थी।
यह दिन भारतीय सेना की ताकत, अनुशासन और बलिदान का प्रतीक है। इस मौके पर सेना द्वारा हर साल एक भव्य परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सेना दिवस 2025 का मुख्य विषय/ Indian Army Day – Theme
इस साल का विषय है “समर्थ भारत, सक्षम सेना”, जो भारतीय सेना की ताकत और देश के प्रति उसकी जिम्मेदारी को दर्शाता है।
केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषणा की है कि 2025 को “सुधार का वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें सेना की आधुनिक तकनीक और नई रणनीतियों पर जोर दिया जाएगा।
पुणे में परेड क्यों?
पुणे को भारतीय सेना का एक प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां दक्षिणी कमान मुख्यालय और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) स्थित हैं। पुणे में इस आयोजन का उद्देश्य सेना और आम जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना और देश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।
सेना दिवस 2025 की मुख्य झलकियां/ Indian Army Day 2025 Highlights
- परेड स्थल: बंबई इंजीनियरिंग ग्रुप और सेंटर, खड़की।
- प्रदर्शन: सेना के आधुनिक टैंक, मिसाइल और हथियारों का लाइव प्रदर्शन।
- सम्मान समारोह: वीर जवानों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम: भारतीय सेना की विविधता और परंपराओं को दर्शाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम।
सेना दिवस परेड: रोटेशन प्रणाली/ Army Day Parade
पहले सेना दिवस परेड केवल नई दिल्ली में आयोजित होती थी। लेकिन 2022 में इसे देश के अन्य हिस्सों में आयोजित करने का फैसला लिया गया। यह कदम जनता से जुड़ाव बढ़ाने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए उठाया गया।
साल | स्थान |
2023 | बेंगलुरु, कर्नाटक |
2024 | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
2025 | पुणे, महाराष्ट्र |
भारतीय सेना की परिचालन कमानें/ Operational commands of the Indian Army
भारतीय सेना में छह परिचालन कमान और एक प्रशिक्षण कमान हैं। यह कमानें देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कमान | मुख्यालय |
पश्चिमी कमान | चंडीमंदिर, हरियाणा |
पूर्वी कमान | कोलकाता, पश्चिम बंगाल |
दक्षिणी कमान | पुणे, महाराष्ट्र |
उत्तरी कमान | उधमपुर, जम्मू |
मध्य कमान | लखनऊ, उत्तर प्रदेश |
दक्षिण-पश्चिम कमान | जयपुर, राजस्थान |
सेना प्रशिक्षण कमान | शिमला, हिमाचल प्रदेश |
Also Read–